इवेंट

इंदौर में 12 से 14 दिसंबर तक होगा जैविक महोत्सव 2025

इंदौर, नवंबर 2025:
स्वस्थ जीवनशैली और रासायनिक-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैविक महोत्सव 2025” का आयोजन इस वर्ष 12, 13 और 14 दिसंबर को इंदौर में किया जाएगा। यह महोत्सव किसानों, उपभोक्ताओं और जैविक उत्पाद निर्माताओं को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है, जहाँ प्राकृतिक खेती, सतत कृषि और स्थानीय जैविक उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी, किसान कार्यशालाएँ, बीज एवं फसल नवाचार सत्र, और उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
देशभर से जैविक किसान, स्टार्ट-अप्स और संस्थाएँ अपने उत्पादों और अनुभवों के साथ इसमें भाग लेंगे।

महोत्सव का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि जैविक खेती न केवल मिट्टी की सेहत सुधारती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी बेहद जरूरी है।
साथ ही, उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और प्रमाणित जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए सीधी किसान-से-खरीद पहल को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

पिछले वर्ष हुए “जैविक महोत्सव 2024” में बड़ी संख्या में किसानों और नागरिकों ने भाग लिया था, और इस बार आयोजकों को और भी व्यापक सहभागिता की उम्मीद है।

आयोजन तिथियाँ: 12–14 दिसंबर 2025
स्थान: जैविक हाट, ढक्कन वाला कुँआ इंदौर
विषय:
जैविक खेती, प्राकृतिक उत्पाद, सतत जीवनशैली

संपर्क:
 जितेन्द्र पाटीदार
7067166606,

राहुल मालवीय
6260777506


Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close