स्वराज ट्रैक्टर्स ने हासिल किया 25 लाख ट्रैक्टर उत्पादन का मील का पत्थर

मोहाली, 29 अगस्त 2025
मोहाली, 29 अगस्त 2025: स्वराज ट्रैक्टर्स, महिंद्रा समूह का हिस्सा और भारत के अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक, ने आज पंजाब के मोहाली स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र से 25वाँ लाख ट्रैक्टर रोल-आउट करने की घोषणा की। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि 2022 में 20 लाख का आंकड़ा पार करने के केवल तीन साल बाद ही हासिल हुई है, जो घरेलू ट्रैक्टर उद्योग में स्वराज ट्रैक्टर्स को सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला ब्रांड सिद्ध करती है।
स्वराज की यात्रा 1974 में पहले मॉडल ‘स्वराज 724’ (20–25 HP श्रेणी) के लॉन्च के साथ शुरू हुई थी, जिसने भारत का पहला स्वदेशी डिज़ाइन और निर्मित ट्रैक्टर प्रस्तुत किया। हरित क्रांति के दौर में आत्मनिर्भरता की भावना से जन्मे इस ब्रांड का नाम ही ‘स्वराज’ स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के गहरे भाव से प्रेरित है। स्वराज ने भारतीय इंजीनियरों द्वारा भारतीय खेतों के लिए बनाए गए मजबूत, भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर को किसानों के सामने रखा। दशकों से स्वराज ने किसानों की आवश्यकताओं को समझकर, अपने ट्रैक्टरों और कृषि मशीनीकरण समाधानों को लगातार विकसित करते हुए किसानों के साथ अपने संबंधों को और गहरा किया है।

2002 में 5 लाख उत्पादन मील का पत्थर हासिल करने के बाद, मात्र 23 वर्षों में स्वराज ने पाँच गुना वृद्धि करते हुए 25 लाख इकाइयों तक पहुँचा है। यह भारतीय कृषि में स्वराज की मजबूत उपस्थिति का प्रमाण है।
स्वराज का पोर्टफोलियो मजबूत प्रदर्शन को सरलता और आधुनिकता के साथ जोड़ता है। इसमें स्वराज 855, 735, 744, 960, 742, 963, Swaraj Target और हाल ही में लॉन्च किया गया नया स्वराज रेंज जैसे प्रतिष्ठित मॉडल शामिल हैं, जो उभरते हुए सेगमेंट और हल्के कृषि समाधानों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

इस अवसर पर श्री विजय नकरा, प्रेसिडेंट – फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा:
“स्वराज का 25 लाख उत्पादन मील का पत्थर, पीढ़ियों से किसानों के भरोसे को दर्शाता है। भारत की आत्मनिर्भरता की भावना से जन्मा स्वराज आज भी किसानों को सशक्त बना रहा है और हमारी ‘Transform Farming and Enrich Lives’ (खेती को बदलो, जीवन को संवारो) की प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है।”
श्री गगनजोत सिंह, सीईओ – स्वराज डिवीजन, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा:
“हमारे लिए हर स्वराज ट्रैक्टर सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि किसान की तरक्की का साथी है – भरोसेमंद प्रदर्शन, कम संचालन लागत और उनकी ज़रूरतों के मुताबिक समाधान देने वाला। किसानों की आकांक्षाओं, चुनौतियों और जीवनशैली को समझने से ही हमारे साथ उनका गहरा जुड़ाव है। 25 लाख का यह मील का पत्थर हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है और हमें किसानों की समृद्धि की राह में और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।”